उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखंड: बिना किसी कोचिंग के पौड़ी गढ़वाल के आशीष बने पटवारी परिजनों में खुशी की लहर
1 min read
Ashish Mamgain Pauri Garhwal: पौड़ी गढ़वाल के आशीष ममगई ने उत्तीर्ण की पटवारी की परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर
गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा पटवारी लेखपाल की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया था। जिसमें राज्य के युवाओं ने बाजी मार कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज हम आपको राज्य के एक ऐसे युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं ।जिन्होने पटवारी की परीक्षा में सफलता अर्जित कर अपने परिवार तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के आशीष ममगांई की।(Ashish Mamgain Pauri Garhwal)
यह भी पढिए:उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की रीना ने UKPSC की पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की उत्तीर्ण
जिनका चयन पटवारी पद के लिए हुआ है। बता दें कि आशीष की प्रारंभिक शिक्षा सिटी पब्लिक स्कूल रुड़की से तथा 12वीं की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल रुड़की से पूर्ण हुई है। इसके पश्चात स्नातक की पढ़ाई श्री देव सुमन विश्वविद्यालय से पूर्ण की है। आशीष के पिता राजेंद्र प्रसाद ममगांई तथा माता कौशल्या देवी अपने पुत्र की इस सफलता से काफी खुश है। आशीष ने पटवारी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार की कोचिंग नहीं की थी बल्कि घर पर ही तैयारी करके उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
