Connect with us
Reena kaintura Rudraprayag Uttarakhand

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की रीना ने UKPSC की पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की उत्तीर्ण

UTTARAKHAND GOVT JOBS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग की रीना ने UKPSC की पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की उत्तीर्ण

1 min read

Reena kaintura Rudraprayag: जखोली की रीना ने UKPSC की तीन परीक्षाएं की उत्तीर्ण परिजनों में खुशी की लहर

राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर चाहे वो खेल का मैदान हों या फिर शिक्षा के क्षेत्र की कोई परीक्षा, राज्य की होनहार बेटियों ने चहुंओर अपनी काबिलियत का परचम लहराकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बीते कुछ महीनों में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणामों में भी राज्य की क‌ई होनहार बेटियों ने सफलता प्राप्त कर सरकारी नौकरी हासिल की है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन तीन तीन प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के जखोली विकासखण्ड क्षेत्र के ग्रामपंचायत धारकोट की रहने वाली रीना कैंतुरा की, जिन्होंने उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पटवारी, फारेस्ट गार्ड एवं कनिष्ठ सहायक की परीक्षा पास कर चयन पाया है।( Reena kaintura Rudraprayag)
यह भी पढ़ें- टिहरी: बचपन में खोया पिता को पर नहीं खोया हौसला मुस्कान ने पटवारी समेत 3 परीक्षाएं की उत्तीर्ण

आपको बता दें कि एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली रीना के पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं। रीना ने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने गांव से ही प्राप्त की है। मून लाईट पब्लिक स्कूल धारकोट से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा जूनियर हाईस्कूल पाण्डवथली एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज तैला सिलगढ़ से उत्तीर्ण की है। तदोपरांत उन्होंने अगस्त्यमुनि व डीएवी कॉलेज देहरादून से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू कर दी। उनकी कड़ी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने तीन तीन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की है। बताते चलें कि रीना आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर के PCS अधिकारी बनना चाह रही है ताकि सरकारी नोकरी में रहते हुए आम जन की सेवा कर सके। रीना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पटवारी भर्ती में पौड़ी टॉपर बने भुवनेश फॉरेस्ट गार्ड के लिए भी हुए चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top