Connect with us
Uttarakhand news:Deependra kandari of karchuna chamoli Martyr jammu Kashmir.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड का जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद दौड़ी शोक की लहर

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड का जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर में शहीद दौड़ी शोक की लहर

1 min read

Deependra kandari Martyr Jammu Kashmir :17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल्स के दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में हुए शहीद, प्रदेश मे दौड़ी शोक की लहर… 

Deependra kandari Martyr Jammu Kashmir जम्मू कश्मीर से समूचे उत्तराखण्ड के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ पर माँ भारती की सेवा करते हुए चमोली जिले के दीपेंद्र कंडारी शहीद हो गए हैं। दरअसल चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के निवासी दीपेंद्र कंडारी इन दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार मे तैनात थे। जो सूबेदार के पद पर 17 वीं बटालियन गढ़वाल राइफल का अहम हिस्सा थे।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर….

शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून शिमला बायपास नयागांव आवास पर 11 अगस्त सुबह 9:00 बजे पहुंचेगा जहां पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सूबेदार दीपेंद्र के शहीद होने की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर व्याप्त है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top