Connect with us
Uttarakhand news:Harshvardhan Parihar lieutenant Army of malla gorakhpur haldwani|IMA dehradun passout parade|

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के हर्षवर्धन परिहार बने सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया परिजनों का मान…

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: हल्द्वानी के हर्षवर्धन परिहार बने सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया परिजनों का मान…

1 min read

Harshvardhan Parihar lieutenant: हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर निवासी हर्षवर्धन परिहार बने भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट बढ़ाया प्रदेश का मान 

Harshvardhan Parihar lieutenant उत्तराखंड के होनहार युवाओं ने देहरादून के आईएमए पासिंग आउट परेड में अपनी सफलता का परचम लहराकर परिवार के साथ ही राज्य को भी गौरवान्वित किया है। पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट बने युवाओं में एक नाम नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मल्ला गोरखपुर निवासी हर्षवर्धन सिंह परिहार का भी शामिल है।
यह भी पढ़ें- बधाई: अल्मोड़ा के लोकेश बिष्ट बने लेफ्टिनेंट, सीडीएस परीक्षा में देश में हासिल की थी 15वीं रैंक

बता दे कि हर्षवर्धन के पिता वीरेंद्र सिंह परिहार वरिष्ठ अधिवक्ता तथा माता रेखा परिहार आर्मी स्कूल बरेली में शिक्षिका के पद पर तैनात है। बेटे के लेफ्टिनेंट बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बताते चलें कि हर्षवर्धन ने अपनी मेहनत एवं लगन के बल पर एनडीए की परीक्षा को उत्तीर्ण किया तथा आईएमए से ट्रेनिंग करने के बाद भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गये।

यह भी पढ़ें- Harsh Chauhan Leftinent Pauri Garhwal IMA dehradun: पौड़ी गढ़वाल के हर्ष चौहान बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top