Connect with us
Uttarakhand news:Mussoorie car accident News|Mussoorie News Today|accident news|

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : गहरी खाई में समाई कार पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड : गहरी खाई में समाई कार पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

1 min read

Mussoorie car accident News: मसूरी में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में समाई कार, कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल

Mussoorie car accident News इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के मसूरी से सामने आ रही है जहां आज सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जिससे कर में सवार तीन युवक एवं तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस फायर सर्विस और108 के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: स्कूटी सवार युवक के ऊपर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम

Mussoorie News Today अभी तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5.30 बजे कार से तीन युवक और तीन युवतियां देहरादून से मसूरी की ओर जा रहे थे जैसे ही कार भट्टा गांव के पास मोड़ पर पहुंची अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट को तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी।बता दें कि कार में सवार भवानी सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नरेंद्र नगर उत्तराखंड, दिलीप सिंह, गिरीश सिंह, मोना पुत्री कविराज, सपना, मीना निवासी नेपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों का रेस्क्यू करके 108 की मदद से देहरादून दून अस्पताल भेजा गया। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वही दुघर्टना के कारणों की जांच की जा रही है।मसूरी फायर स्टेशन इंचार्ज धीरज तड़ियाल का कहना है कि भट्टा गांव के पास सड़क काफी चौड़ी है परन्तु कार तेज गति में होने के कारण चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा होगा और कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top