Connect with us
Uttarakhand news:chamoli landslide news|a boy died on the spot after a heavy boulder fell from the hill.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: स्कूटी सवार युवक के ऊपर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: स्कूटी सवार युवक के ऊपर पहाड़ी से गिरा भारी भरकम बोल्डर मौके पर तोड़ा दम

1 min read

Chamoli landslide News: चमोली में स्कूटी सवार युवक के ऊपर गिरा भारी बोल्डर, मौके पर हुई मौत 

Chamoli landslide News उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ है वहीं दूसरी ओर हो रहे भूस्खलन से कई गांवो का संपर्क भी सड़को से टूट गया है। इसी बीच भूस्खलन के कारण एक दुखद हादसे की खबर उत्तराखंड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां एक स्कूटी सवार युवक के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़िए:Rudraprayag cloud burst: रूद्रप्रयाग में फट गया बादल तबाही का दिखा मंजर

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवाल पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत 3 युवक स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे जैसे ही वे नंदकेशरी तिराहे के समीप पहुंचे तभी पहाड़ी गिरे पत्थर की चपेट में आ गए जिससे 21 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई तथा दो अन्य युवक घायल हो गए।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top