Connect with us
Uttarakhand news:Pankaj sati of nandprayag chamoli passed in U SET exam result

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: चमोली के पंकज सती ने उत्तीर्ण की USET परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखण्ड चमोली

बधाई: चमोली के पंकज सती ने उत्तीर्ण की USET परीक्षा बढ़ाया परिजनों का मान

1 min read

U SET Result: चमोली के पंकज सती ने उत्तीर्ण की यू सेट की परीक्षा बढ़ाया परिवार का मान

उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत लगन के दम पर आज चारों ओर सफलता का परचम लहरा रहे हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपनी मेहनत से अपने परिवार का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नंदप्रयाग चमोली के पंकज सती की। जिन्होंने राजनीति विज्ञान में यू सेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। (U SET Result )

यह भी पढ़िए:बधाई: काठगोदाम की रीमा को मिली U- SET परीक्षा में सफलता

बता दें कि पंकज सती की बारहवीं तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज घाट से तथा ग्रेजुएशन की पढ़ाई कुमाऊं यूनिवर्सिटी से पूर्ण हुई है। ग्रेजुएशन पूर्ण करने के बाद पंकज सती ने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से बीएड किया। वर्तमान में पंकज सती उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई कर रहे हैं। पिता जगदीश प्रसाद सती गांव में ही खेती बाड़ी करते हैं तथा माता कुंती देवी ग्रहणी है। पंकज की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

 

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top