Connect with us
Uttarakhand principal vacancy

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बढ़ाई प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा की तिथि

1 min read

uttarakhand principal vacancy 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रधानाचार्य परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई 

uttarakhand principal vacancy 2024 उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधानाचार्य परीक्षा 2024 के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जी हां इस भर्ती परीक्षा की आवेदन डेट बढ़ने के साथ ही शैक्षिक योग्यता में भी विस्तार किया गया है। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रधानाचार्य परीक्षा 2024 के लिए अब एमएड वाले भी आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आयोग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है।आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा इसके लिए विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है।बताते चलें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधानाचार्य सीमित विभागीय परीक्षा 2024 के तहत पहले प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या के कुल 692 पदों पर 14 मार्च से 3 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।

यह भी पढ़िए :खुशखबरी: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं गणित के परीक्षार्थियों को मिलेंगे सात बोनस अंक…

जिसमें जारी विज्ञप्ति में अनिवार्य शैक्षिक योग्यता में एमएड अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया गया था ,लेकिन अब इसमें एमएड को भी शामिल कर लिया गया है।अब आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 9 अप्रैल कर दिया गया है।आवेदन शुल्क अनारक्षित हेतु- 172.30 रुपये दिव्यांग हेतु– 22.30 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन में संशोधन एवं परिवर्तन हेतु आयोग की ओर से 15 से 24 अप्रैल तक ऑनलाइन लिंक खोला जाएगा।जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर साझा कर दी गई है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top