Connect with us
uttarakhand roadways allowance for employees third party and adoch

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मीको को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज के संविदा और आउटसोर्स कर्मीको को मिलेगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता

1 min read

uttarakhand roadways allowance for employees: रोडवेज कर्मचारियों को एक मार्च से मिलेगा चार प्रतिशत तक बढ़ाया गया महंगाई भत्ता आदेश हुआ जारी 

उत्तराखंड के रोडवेज कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां रोडवेज के संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को चार प्रतिशत बढ़ाया हुआ महंगाई भत्ता एक मार्च से दिया जाएगा। बता दें कि बीते 16 मार्च को इसका आदेश परिवहन निगम द्वारा जारी किया गया था जिसके तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।(uttarakhand roadways allowance for employees)

यह भी पढ़िए:Dehradun Lucknow Vande bharat Express: देहरादून से लखनऊ के बीच 26 मार्च से शुरू होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

उत्तराखंड परिवहन निगम के संचालन एवं तकनीकी महाप्रबंधक दीपक जैन की ओर से जारी आदेशानुसार रोडवेज के संविदा, आउटसोर्स व विशेष श्रेणी के मैदानी मार्ग श्रेणी के चालकों को 1 मार्च से 3.12 रुपये की जगह 3.21 रुपये प्रति किलोमीटर, परिचालकों को 2.64 रुपये की जगह 2.71 रुपये प्रति किमी, पर्वतीय मार्ग के चालकों को 3.65 रुपये की जगह 3.75 रुपये और परिचालकों को 3.10 रुपये की जगह 3.19 रुपये प्रति किमी के  हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जिसका आदेश आचार संहिता लागू होने से पहले 16 मार्च को जारी कर दिया गया था।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top