Connect with us
Vaishali Sharma DD News UTTRAKHAND

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: उत्तराखंड की वैशाली देश के प्रतिष्ठित चैनल डीडी न्यूज़ में बतौर एंकर हुई चयनित

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

बधाई: उत्तराखंड की वैशाली देश के प्रतिष्ठित चैनल डीडी न्यूज़ में बतौर एंकर हुई चयनित

1 min read

vaishali sharma DD News: हल्द्वानी की वैशाली शर्मा देश के प्रतिष्ठित चैनल डीडी न्यूज़ में एंकर तथा कंटेंट राइटर के लिए हुई चयनित

राज्य की बेटियां जहां सरकारी ,गैर सरकारी एवं सैन्य क्षेत्र में उच्च पदों पर तैनात होकर राज्य का नाम रोशन कर रही है । वहीं यहां की बेटियां खेल, मनोरंजन, के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपनी सफलता का परचम लहराकर राज्य को गौरवान्वित कर रही है।आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी होनहार बेटी से रूबरू करने जा रहे हैं अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र की बेटी वैशाली शर्मा की।जो अब प्रतिष्ठित न्यूज चैनल डीडी न्यूज पर नजर आयेंगी। बता दें कि वैशाली ने डीडी न्यूज चैनल पर बतौर कंटेंट राइटर और एंकर ज्वाइन किया है। vaishali sharma DD News

यह भी पढ़िए:बधाई : उत्तराखंड की ज्योति बिष्ट सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

वैशाली शर्मा के पिता राजेश कुमार शर्मा और माता पुष्पा शर्मा दोनों  एक ही सरकारी स्कूल में अध्यापक है। वैशाली ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल से पूर्ण की। इसके बाद वैशाली ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी से 2020- 2023 बैच में मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। बताते चलें कि कोर्स पूर्ण करने के पश्चात सिल्वर टच टेक्नोलॉजीज नामक कंपनी में उनका चयन हुआ जिससे उन्हें डीडी न्यूज में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। वैशाली के इस सफलता से परिवार तथा कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top