Connect with us
Priyanka Kharkwal Pantnagar University
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका खर्कवाल का विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में चयन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

बधाई: पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका खर्कवाल का विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में चयन

1 min read

Priyanka Kharkwal Pantnagar University: पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका खर्कवाल का विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में हुआ चयन, परिजनों का बढ़ाया मान….

Priyanka Kharkwal Pantnagar University: उत्तराखंड की होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। बात चाहें शिक्षा जगत की हो या फिर खेल जगत की यहाँ कि प्रतिभावान बेटियां सफलता के नए-नए मुकाम हासिल कर उच्च पदों पर आसीन हो रही है। जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में अपनी मेहनत व समर्पण के दम पर पहचान बनाई हो। आज हम आपको पंतनगर विश्वविद्यालय की पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विभाग की छात्रा प्रियंका खर्कवाल से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका चयन विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में जूनोटिक रोग विशेषज्ञ के पद पर हुआ है।
यह भी पढ़ें- देहरादून ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की छात्रा अंशिका सेमवाल 17.30 लाख के पैकेज पर चयनित

Priyanka Kharkwal World Food Agriculture Organisation बता दें पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्रा प्रियंका खर्कवाल का चयन विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में जूनोटिक रोग विशेषज्ञ के पद पर हुआ है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है। दरअसल डॉक्टर प्रियंका खडकवाल ने वर्ष 2019 में पंतनगर के पशु चिकित्सा महाविद्यालय से स्नातक तथा वर्ष 2021 में रॉयल वेटरनरी कॉलेज लंदन से पशु सार्वजनिक स्वास्थ्य विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। तत्पश्चात उन्होंने विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन में चयन पाया है। अब वो खाद्य एवं कृषि संगठन इंडिया टीम की तकनीकी प्रबंधन गतिविधियों की तैयारी कर कार्यशाला अवधारणा नोट्स और अन्य कार्यवाही में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इसके साथ ही वे तकनीकी ब्रीफिंग दस्तावेज की समीक्षा में समर्थन करने के अलावा राष्ट्रीय महामारी विज्ञान क्षमता व विकास कार्यों में भी सहायता करती हुई नजर आयेंगी। इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका महामारी विज्ञान के तरीकों और रोग की पहचान के लिए निगरानी के साथ-साथ भारत के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय विशेषज्ञ तकनीकी कार्यक्रम का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगी। जिसके लिए उन्हें प्रतिवर्ष 18 लाख का वेतन प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड की मीनल का डीडीपी के तहत सिडनी यूनिवर्सिटी में चयन मिलेंगी दो डिग्रिया व छात्रवृत्ति

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top