Connect with us
Uttarakhand patwari result 2023: Three youth from Pithoragarh were selected for Patwari exam

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले से तीन युवक चयनित हुए पटवारी के लिए परिजनों में खुशी की लहर

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ जिले से तीन युवक चयनित हुए पटवारी के लिए परिजनों में खुशी की लहर

1 min read

Uttarakhand Patwari result 2023: पिथौरागढ़ के 3 युवाओं ने उत्तीर्ण की पटवारी की परीक्षा परिवार में खुशी का माहौल

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित किए गए पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। आज हम आपको राज्य के पिथौरागढ़ जिले के ऐसे ही 3 युवाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनका चयन पटवारी पद के लिए हुआ है। बता दें कि पटवारी पद के लिए चयनित युवाओं में से दो युवा राज्य के पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली तहसील तथा एक युवा बेरीनाग तहसील के शामिल है।(Uttarakhand Patwari result 2023)

यह भी पढिए:उत्तराखंड : टिहरी की अनीता ने पटवारी और फॉरेस्ट गार्ड समेत तीन परीक्षाएं की एक साथ उत्तीर्ण

बताते चले कि बेरीनाग तहसील के सुकल्याड़ी निवासी सुनील नेगी पुत्र दरपान सिंह नेगी तथा गणाई गंगोली तहसील के नैनी कुपोला निवासी योगेश कुमार पुत्र नाथू राम जी, नैनी किमतोला निवासी आशीष कुमार पुत्र हरीश चंद्र का पटवारी पद हेतु चयन हुआ हैं। तीनो युवको का चयन पिथौरागढ के लिए ही हुआ है। इन तीनों की पटवारी पद हेतु चयन के पश्चात घर में खुशी का माहौल है तथा घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है । बताते चलें कि इससे पूर्व योगेश कुमार निवासी गणाई गंगोली का चयन उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड के लिए भी हो चुका है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top