Connect with us
Uttarakhand Pauri Garhwal Accident News thailisen bolero vehicle
Image : social media ( Pauri Garhwal Accident News)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: थलीसैंण पौड़ी में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand News: थलीसैंण पौड़ी में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, महिला की गई जिंदगी

1 min read

Pauri Garhwal Accident News  : दर्दनाक हादसे का शिकार हुआ बोलेरो वाहन, एक महिला की गई जिंदगी, अन्य कई लोग घायल, मची चीख पुकार

Pauri Garhwal Accident News    : उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे कहर बनकर टूट रहे हैं जिसमें आए दिन किसी न किसी की जिंदगी तबाह हो रही है। ऐसी ही कुछ खबर पौड़ी जिले के कोटद्वार से सामने आ रही है जहां पर काशीपुर बुआखल हाईवे पर दिल्ली से थलीसैंण की ओर जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें एक महिला की जिंदगी चली गई जबकि वाहन चालक समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

यह भी पढ़े :Haldwani bike accident: हल्द्वानी अंतिम संस्कार से लौट रहे युवकों की बाइक हादसे में ग‌ई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के कोटद्वार थलीसैंण से दिल्ली के बीच नियमित रूप से चलने टैक्सी संख्या UK19TA-0624) बीते बुधवार की रात करीब 8 बजे यात्रियों को लेकर काशीपुर रामनगर और धुमाकोट से होते हुए ( काशीपुर बुआखल हाईवे पर )थलीसैंण की तरफ जा रही थी। तभी जैसे ही बोलेरो टैक्सी बैजरो से चार किलोमीटर आगे जिवई कस्बे से आगे बढ़ी तो सुकई गांव के पास अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की डेढ सौ मीटर गहरी खाई में समा गई जिसके चलते वाहन में बैठे सभी यात्रियों की चीख पुकार मच गई। तभी वाहन मे सवार एक घायल ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी लेकिन वो घटना वाले स्थान का पता नही बता सके जिससे उन्हें घायलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया हालांकि रात के अंधेरे में स्थानीय लोगों ने घायलों की खोजबीन जारी रखी। जैसे-तैसे उन्हें लोगों की चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी तो वह तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े तथा इस मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर चार घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस के जरिए बीरोखाल अस्पताल पहुंचाया जबकि वाहन चालक समेत दो अन्य लोगो को भी अस्पताल पहुंचाया जा चुका है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। बताते चलें वाहन मे 3 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन मे सवार बुजुर्ग महिला बिंदेश्वरी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top