Tehri Garhwal UTTARAKHAND NEWS
बधाई: टिहरी गढ़वाल की अंजली नेगी बनी टैक्स आफिसर पहले प्रयास में उत्तीर्ण की PCS परीक्षा
1 min read
Uttarakhand pcs result 2026: Uttarakhand pcs result 2024 UKPSC result 2026 anjali negi state tax officer tehri garhwal टिहरी की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, पहले ही प्रयास में बनी स्टेट टैक्स ऑफिसर
Uttarakhand pcs result 2026: Anjali Negi from Tehri Garhwal becomes a tax officer, UKPSC result 2026 uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में टिहरी गढ़वाल जिले के एक छोटे से गांव की बेटी ने ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। जी हां .. हम बात कर रहे हैं अंजलि नेगी की जिन्होंने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPCS-2024) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेट टैक्स ऑफिसर (State Tax Officer) पद पर चयनित होने का मुकाम हासिल किया है। खास बात यह है कि उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। ग्राम पटूड़ी की रहने वाली अंजलि नेगी की इस उपलब्धि की चर्चा अब पूरे जनपद में हो रही है। कम उम्र में मिली यह सफलता हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
यह भी पढ़े :JEE advanced result 2026: चमोली की तनीषा बिष्ट ने उत्तीर्ण की JEE परीक्षा IIT में चयनित
पहले प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता (anjali negi UKPCS Success Story)
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करना आसान नहीं होता, लेकिन अंजलि ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। महज 23 वर्ष की आयु में उन्होंने उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा को पहले ही प्रयास में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर स्टेट टैक्स ऑफिसर जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयन प्राप्त किया। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा में की गई मेहनत निश्चित रूप से परिणाम देती है।
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में अंजलि नेगी के परिजनों ने बताया कि वे टिहरी गढ़वाल जिले के ग्राम पटूड़ी के निवासी हैं। अंजली के पिता दिनेश सिंह नेगी पेशे से शेफ हैं, जबकि माता निर्मला नेगी ने परिवार और बच्चों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि अंजलि बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
यह भी पढ़े :Diksha Pandey influencer: हल्द्वानी दीक्षा पांडे की फोजी की पत्नियों पर विवादित टिप्पणी मांगी माफी
क्षेत्र में खुशी का माहौल (uttarakhand pcs result 2024)
जैसे ही चयन की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, लोगों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि अंजलि ने साबित कर दिया है कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों में रहने वाले युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं और उन्हें पूरा कर सकते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी।
युवाओं के लिए बनी मिसाल (UKPSC pcs result 2026 Women Empowerment)
आज जब देशभर में बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं, ऐसे समय में अंजलि नेगी की सफलता महिला सशक्तिकरण का भी एक सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखा और सफलता का नया अध्याय लिख दिया। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि मेहनत, आत्मविश्वास और परिवार के सहयोग से किसी भी सपने को हकीकत में बदला जा सकता है।
