Connect with us
Uttarakhand public holiday 2026: declared on 30 march mahaveer jayanti
सांकेतिक फोटो Uttarakhand public holiday 2026

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand public holiday 2026: उत्तराखण्ड 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand public holiday 2026: उत्तराखण्ड 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

1 min read

Uttarakhand public holiday 2026: declared on 30 march mahaveer jayanti: महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव: अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश, 31 मार्च को खुलेंगे दफ्तर

Uttarakhand public holiday 2026: declared on 30 march mahaveer jayanti: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून जिले से सामने आ रही है उत्तराखंड सरकार ने महावीर जयंती को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। पहले जहां यह अवकाश 31 मार्च 2026 को निर्धारित था, वहीं अब इसे एक दिन पहले यानी 30 मार्च (सोमवार) को मनाया जाएगा। यह अवकाश राज्य के सभी सरकारी अर्द्धसरकारी कार्यालयों शैक्षणिक संस्थानों में लागू होगा।

यह बदलाव शासन की ओर से जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए किया गया है। इसके तहत स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय सामान्य रूप से खुले रहेंगे और नियमित कार्य संचालित होंगे।

क्यों किया गया बदलाव

सरकारी सूत्रों के अनुसार, अवकाश की तिथि में यह परिवर्तन महावीर जयंती के वास्तविक पर्व की तिथि को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि श्रद्धालु उसी दिन धार्मिक आयोजनों और परंपराओं में शामिल हो सकें। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के कारण कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 31 मार्च को आफिस कार्यालय खोलने का फैसला लिया गया है, ताकि किसी विभाग को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।

कर्मचारियों और आम जनता पर असर

इस फैसले का सीधा असर सरकारी कर्मचारियों, बैंकों और शैक्षणिक संस्थानों के कामकाज पर पड़ेगा। अब 30 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 31 मार्च को पहले से निर्धारित छुट्टी नहीं होगी और सभी कार्यालय सामान्य दिनों की तरह कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand forth class bharti: अशासकीय विद्यालयों में भी आउटसोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top