Connect with us
Uttarakhand fourth class bharti: Outsourced recruitment of fourth class employees peon in non-government schools latest update today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand fourth class bharti)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand forth class bharti: अशासकीय विद्यालयों में भी आउटसोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand forth class bharti: अशासकीय विद्यालयों में भी आउटसोर्स से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती

1 min read

Uttarakhand fourth class bharti  : अशासकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की आउटसोर्स से भर्ती की तैयारी, शिक्षा निदेशालय शासन को भेजेगा प्रस्ताव

Uttarakhand fourth class bharti: Outsourced recruitment of fourth class employees peon in non-government schools latest update today : उत्तराखंड के अशासकीय विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की तैयारी चल रही है, जिसके लिए शिक्षा निदेशालय शासन को प्रस्ताव भेजेगा। बताते चले निदेशालय इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से स्कूलों में स्वीकृत और कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की जानकारी मांग रहा है। जिसके बाद जल्द चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों की भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand samvida outsource bharti: संविदा आउटसोर्स भर्ती सरकार का नया आदेश जारी

बता दें प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से 2364 पदो पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा विभाग अधिकारियों के मुताबिक सरकारी विद्यालयों के बाद अब अशासकीय विद्यालयों में भी आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि इसके लिए तथ्यों के परीक्षण के बाद प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में उपनिदेशक पंकज शर्मा ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों से 30 सितंबर 2025 की स्थिति के अनुसार अशासकीय विद्यालयों में छात्र संख्या पूर्व मे परिचारक स्वीकृत पद आउटसोर्सिंग से प्रयोगशाला सहायक के पदों की जानकारी मांगी गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में प्रवक्ताओं के 808 पद पर भर्ती होगी। राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती के लिए शासन की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजने के बाद इसके लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top