Connect with us
Rakesh Kumar UKPSC Chairman

Home / उत्तराखण्ड / Rakesh kumar UKPSC Chairman: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

उत्तराखण्ड देहरादून

Rakesh kumar UKPSC Chairman: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

1 min read

Rakesh Kumar UKPSC Chairman: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड से अभी की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से सामने आ रही है जी हां लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा किस कारण दिया इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में डॉ राकेश कुमार का कार्यकाल अध्यक्ष के पद पर 6 वर्ष के लिए निश्चित था लेकिन उन्होंने अपने इस पद से मात्र डेढ़ वर्ष में ही इस्तीफा दे दिया।(Rakesh Kumar UKPSC Chairman)

आइए आपको बताते हैं कि कौन है डॉ राकेश कुमार। राकेश कुमार उत्तराखंड कैडर के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड का गठन होने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर तथा उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल नैनीताल तथा देहरादून में जिला अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वही राकेश कुमार ने शिक्षा सचिव होने पर अपने कार्यकाल में काफी कार्य भी किए हैं बता दें कि उन्होंने पर्वतीय जिलों के सभी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती की कवायद भी शुरू की । सचिव रहते उनकी केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति हो गई जहां संयुक्त सचिव स्वास्थ्य के पद पर रहते हुए देश के विभिन्न स्थानों पर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई। इसके पश्चात तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी केश कुमार को अपना आनरेरी सलाहकार बनाया था, लेकिन तब वह उत्तराखंड नहीं आए। वर्ष 2021 दिसम्बर में उत्तराखंड सरकार द्वारा उन्हें लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर युक्त किया गया ।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top