Connect with us
Uttarakhand railway news: Ramnagar dehradun train timing route schedule dehradun breaking today.
Image : social media ( Ramnagar dehradun train timing)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Ramnagar dehradun train timing: रामनगर से देहरादून डायरेक्ट ट्रेन शुरू जाने रूट टाइमिंग

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Ramnagar dehradun train timing: रामनगर से देहरादून डायरेक्ट ट्रेन शुरू जाने रूट टाइमिंग

1 min read

Uttarakhand railway news: Ramnagar dehradun train timing route schedule dehradun breaking today. Uttarakhand latest news today Ramnagar dehradun train timing : नैनीताल के रामनगर से देहरादून के बीच शुरू हुई रेल सेवा, जानें क्या रहेगी टाइमिंग

Uttarakhand railway news: Ramnagar dehradun train timing route schedule dehradun breaking today. Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल से राजधानी देहरादून के लिए एक नई ट्रेन सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। जी हां दरअसल रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रामनगर देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ रामनगर से देहरादून तक चलाने वाली ट्रेन की मांग को स्थानीय निवासियों के लिए पूरा कर लिया गया है। बताते चलें इस ट्रेन को कुमाऊँ और गढ़वाल का मजबूत स्तंभ बताया जा रहा है जो देहरादून और रामनगर के बीच सेतु का काम करेगा। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं की दूरी भी कम हो सकेगी।

यह भी पढ़े :Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार ने किया हमला तो ढाल बनी बेटी बचाई पिता की जान

बता दें नैनीताल के रामनगर से देहरादून के लिए रामनगर देहरादून एक्सप्रेस सेवा शुरू कर दी गई है। इस ट्रेन के संचालित होने से यात्रियों की यात्रा बेहद आसान और सुगम हो पाएगी। अभी मुरादाबाद में काम चल रहा है इसलिए ट्रेन को 2 दिन ही चलाया जा रहा है। इसके बाद इसे रोजाना चलाने का प्रयास किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तराखंड में चल रही रेल प्रोजेक्ट ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन से इसे काफी फायदा होने वाला है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल सुविधा को लेकर कहा कि यह गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ेगी। यह ट्रेन रामनगर से हफ्ते में 2 दिन बुधवार और शुक्रवार को चलेगी जबकि उसी दिन वापसी भी करेगी।

टाइमिंग और कहां-कहां रुकेगी? ( Nainital to dehradun train)

० 15310/15309 रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को किया जाएगा। रामनगर से यह ट्रेन सुबह 5:50 बजे रवाना होकर अपराह्न 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी।

०वापसी में देहरादून से दोपहर 3:55 बजे चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को एक ही दिन में देहरादून जाकर अपना काम निपटाकर वापस लौटने की सुविधा मिलेगी।

० यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशन पर ठहरेगी।

खासियत : एक लगेज कोच, जनरल सेकेंड श्रेणी के तीन, स्लीपर श्रेणी के तीन, थर्ड एसी श्रेणी के दो, सेकेंड एसी श्रेणी का एक, एसी चेयर, जनरल सेकेंड श्रेणी एसी चेयर के चार और एक एलएसएलआरडी कोच लगेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार

क्षेत्र के विकास को नई गति ( dehradun to nainital news) 

इस नई ट्रेन सेवा पर गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि रेल सेवा उत्तराखंड के परिवहन ढांचे को और अधिक मजबूत करेगी। रामनगर क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से विकास को तेज रफ्तार मिलेगी। नई रेल सेवा से पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लाभ तो होगा ही लेकिन इसके साथ ही आम यात्रियों को देहरादून तक सीधी और सुविधाजनक रेल यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top