Connect with us
Rishikesh chandausi Train

Home / उत्तराखण्ड / Good News: फिर से 3 वर्षों बाद शुरू हुई ऋषिकेश चंदौसी रेल सेवा जानिए टाइम टेबल

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

Good News: फिर से 3 वर्षों बाद शुरू हुई ऋषिकेश चंदौसी रेल सेवा जानिए टाइम टेबल

1 min read

Rishikesh chandausi Train: ऋषिकेश मुरादाबाद के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी लंबे अरसे बाद फिर शुरू हुई ऋषिकेश चंदौसी रेल सेवा

ट्रेन यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है।जी हाँ…. योग नगरी ऋषिकेश से नजीबाबाद, मुरादाबाद रूट का सफर अब यात्री ट्रेन से कर सकते है।विगत तीन वर्षों से स्थगित चल रही ऋषिकेश-चंदौसी रेल सेवा अब फिर से शुरू हो गई है।बता दें कि तीन साल पहले ऋषिकेश तथा चंदौसी के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन किन्हीं कारणो से बंद हो गई थी। जिससे रुड़की, बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद और चंदौसी का सफर ट्रेन से करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।(Rishikesh chandausi Train)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड परिवहन निगम में हो रही है 589 चालक परिचालकों की भर्ती, जल्द करें आनलाइन आवेदन

लेकिन फिर से ऋषिकेश-चंदौसी रेल सेवा संचालित कर दी गई है। स्टेशन मास्टर दीपक चंद्रा के अनुसार चंदौसी रेल सेवा अब विशेष ट्रेन बनकर चलाई जा रही है। वहीं किराए में भी प्रति व्यक्ति 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।बताते चलें कि ट्रेन ऋषिकेश के पुराने रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर निर्धारित समय सुबह 11.40 बजे पहुंचेगी तथा दोपहर 12:20 बजे ऋषिकेश से मुरादाबाद, चंदौसी के लिए रवाना होगी। हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच लंबे समय बाद ट्रेनों का संचालन होने से पुराने रेलवे स्टेशन में लोकल सवारियों की संख्या बढ़ गई है।
यह भी पढ़िए:
Good News: अब हफ्ते के सभी दिन चलेगी काठगोदाम से देहरादून के बीच ये ट्रेन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top