UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT देहरादून
Rishikesh news today: उत्तराखण्ड पुलिस IG की कार को मारी टक्कर, झपकी से हुआ हादसा
1 min read
Rishikesh news today : सामने से आ रही कार ने आईजी की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, ड्राइवर ने कहा आ गई थी नींद की झपकी..
Rishikesh news today: police IG anant shankar takwale car Accident update dehradun breaking update : उत्तराखंड मे सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे है, जिसके चलते रोजाना सड़क हादसों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। ऐसे ही कुछ सड़क हादसे की खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है, जहां पर सरकारी वाहन को सामने से आ रहे अन्य वाहन ने जोरदार टक्कर मारी जिसके चलते आईजी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़े :Dehradun train accident: देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे, मचा हड़कंप
प्राप्त जानकारी के अनुसार टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधीक्षों का दीक्षांत समारोह था। जिसके तहत बीते मंगलवार को समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। वापस देहरादून लौटते समय जैसे ही उनकी कार थाना ऋषिकेश के क्षेत्र के अंतर्गत सात मोड़ के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही अन्य कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें आईजी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के घटित होते ही वहां पर हड़कम्प मच गया।
नींद की झपकी बनी हादसे का कारण ( rishikesh car accident news today)
आईजी के गनर द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई , वो तो गनीमत रही की हादसे मे किसी को चोट नहीं आई। देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी जिसके कारण वह कार से अपना नियंत्रण खो बैठा और हादसा घटित हो गया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
