UTTARAKHAND ROADWAYS हल्द्वानी
Haldwani to jaipur Roadways Bus: हल्द्वानी जयपुर रोडवेज स्लीपर बस शेड्यूल किराया टाइमिंग
1 min read
haldwani to jaipur Roadways Bus slipper AC timing fare schedule time table uttarakhand breaking news today: हल्द्वानी से जयपुर तक एसी स्लीपर बस शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
haldwani to jaipur Roadways Bus slipper AC timing fare schedule time table uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल की औधोगिक राजधानी के नाम से मशहूर हल्द्वानी से जयपुर का सफर करने को लंबे समय से बेहतर और आरामदायक बस सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तराखंड परिवहन निगम ने हल्द्वानी–जयपुर रूट पर एसी स्लीपर बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। बताया गया है कि आज सोमवार 9 फरवरी से यह बस रोजाना अपराह्न चार बजे हल्द्वानी से जयपुर के लिए रवाना होगी, जबकि जयपुर से भी उसी समय वापसी करेगी।
नई सेवा के शुरू होने से खासकर उन यात्रियों को सुविधा मिलेगी, जो लंबी दूरी की यात्रा में आराम और समय दोनों को प्राथमिकता देते हैं। एसी स्लीपर बस दिल्ली रिंग रोड के रास्ते जयपुर पहुंचेगी और पूरे सफर में करीब 11 घंटे का समय लेगी। किराए की बात करें तो सामान्य सीट के लिए 1077 रुपये और स्लीपर सीट के लिए 1300 रुपये निर्धारित किए गए हैं।
आपको बता दें कि काठगोदाम डिपो से फिलहाल इस रूट पर शाम पांच और सात बजे साधारण बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन एसी स्लीपर बस के जुड़ने से यात्रियों के पास अब एक बेहतर विकल्प उपलब्ध होगा। डिपो प्रबंधन के अनुसार, मुख्यालय से नई एसी बसें मिलने के बाद सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और फिलहाल प्राथमिकता जयपुर रूट को दी गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand traffic challan: उत्तराखण्ड 5 बार चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन निरस्त
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
