Connect with us
उत्तराखंड : दिल्ली से पहाड़ जा रहा युवक हुआ रोडवेज बस में जहरखुरानियो का शिकार

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : दिल्ली से पहाड़ जा रहा युवक हुआ रोडवेज बस में जहरखुरानियो का शिकार

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड : दिल्ली से पहाड़ जा रहा युवक हुआ रोडवेज बस में जहरखुरानियो का शिकार

1 min read

Zeherkhurani Delhi rishikesh roadways: दिल्ली से पहाड़ जा रहे युवक को रोडवेज की बस में जहर खुरानी ओं ने बनाया अपना शिकार नगदी के साथ अन्य सामान भी लूटा

यदि आप भी रोडवेज की बसो मे सफर करते हैं तो सावधान हो जाइए!अधिकतर आपने सफर के दौरान जहर खुरानी का नाम तो जरूर सुना होगा लेकिन अभी एक मामला उत्तराखंड से सामने दिल्ली रूट की रोडवेज की बस में सवार उत्तराखंड के एक युवक को जहरखुरानी गिरोह द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से नगदी और सामान लूटने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि पीड़ित युवक ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे में अचेत अवस्था मिला।जिसे लोगो ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जयवीर सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम इंडर, कांडीखाल, सुनार जनपद टिहरी गढ़वाल का रहने वाला है तथा वर्तमान मे दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।(Zeherkhurani Delhi rishikesh roadways)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ से दो और लड़कियां हुई लापता अभी तक कुल 4 केस आ गए सामने

बता दें कि किसी काम से वह छुट्टी लेकर दिल्ली से अपने गांव आ रहा था। सोमवार की रात जयवीर दिल्ली अंतरराज्यीय बस अड्डे से ऋषिकेश के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। बताते चलें कि रास्ते में बस में जहरखुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया । सुबह जयवीर बेहोशी की हालत में ऋषिकेश रोडवेज बस अड्डे में पडा हुआ मिला। जिसे 108 एंबलेंस की सहायता से ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां होश मे आने के बाद पीड़ित ने जानकारी दी कि जहरखुरानी गिरोह ने उसके करीब तीन हजार रुपये, मोबाइल और सामान से भरा बैग लूट लिया है। पुलिस द्वारा पीड़ित के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top