UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार
Roorkee bike Accident today: रूड़की भयावह बाइक हादसे में होमगार्ड जीजा साले की गई जिंदगी
1 min read
roorkee bike Accident today: homeguard jawan lal singh died with brother in law haridwar uttarakhand: रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत
roorkee bike Accident today: homeguard jawan lal singh died with brother in law haridwar uttarakhand: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां रूड़की में हुए एक भयावह हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। दरअसल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नहर पटरी मार्ग पर घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मृतक आपस में जीजा-साले थे, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात था।
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल से नहर पटरी होते हुए रुड़की की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे ग्राम तांशीपुर पिकेट के पास एक कंपनी के समीप पहुंचे, तभी सामने से आए किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से रुड़की के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों की भीड़ जुट गई और माहौल गमगीन हो गया।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह, निवासी बिजोपुरा, और 35 वर्षीय अमरीश, निवासी स्मृति, थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। लाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे, जबकि अमरीश उनके साले थे। दोनों की असमय मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और परिजनों को औपचारिक सूचना दे दी गई है। वहीं, टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा सामने आ रही है, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। पुलिस आसपास के मार्गों और संभावित सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- Rishikesh news today: ऋषिकेश एम्स में आउटसोर्स पर कार्यरत महिला की खत्म कर दी जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
