UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Rudrapur accident News Today: रूद्रपुर होली पर भीषण हादसा, युवक की गई जिंदगी
1 min read
rudrapur accident news today : होली पर दर्दनाक हादसा, स्कूटी सवार युवक की गई जिंदगी, बच्ची समेत दो की हालत गंभीर..
rudrapur accident news today: sunil died in scooty gadarpur road during holi uttarakhand breaking update : जहां एक ओर प्रदेश में होली का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा था ,वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जिंदगी चली गई। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें एक बच्ची समेत दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़े :Rishikesh Badrinath highway max accident: बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी मैक्स, रेस्क्यू जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शिवनगर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के निवासी सुनील होली वाले दिन बीते बुधवार को स्कूटी पर एक बच्ची व अन्य युवक के साथ सवार होकर कहीं जा रहे थे। तभी काशीपुर रोड पर गदरपुर रोड फ्लाईओवर के पास उनके साथ हादसा घटित हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें तीनों लोग घायल अवस्था में सड़क किनारे गिर गए।
मानवता दिखाते हुए दो बाइक सवारों ने की मदद ( udham singh nagar news)
इस दौरान वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों ने मानवता दिखाते हुए तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सको ने स्कूटी सवार युवक सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि बच्ची समेत दो अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्य अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज के आधार पर उसकी पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किस वजह से हुआ है इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है।
