Connect with us
rudrapur bike Accident today: 2 youths died in kashipur highway udham Singh Nagar Uttarakhand live
Image : social media ( rudrapur bike Accident today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Rudrapur bike Accident today: रूद्रपुर डिवाइडर से टकराईं बाइक, युवक युवती की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Rudrapur bike Accident today: रूद्रपुर डिवाइडर से टकराईं बाइक, युवक युवती की गई जिंदगी

1 min read

rudrapur bike Accident today: काशीपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक युवती ने तोड़ा दम…

rudrapur bike Accident today: 2 youths died in kashipur highway udham Singh Nagar Uttarakhand live: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें युवक युवती की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Dehradun train accident: देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे, मचा हड़कंप

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अजय पाल और शांति कॉलोनी निवासी रोली बीते बुधवार की सुबह जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर गदरपुर गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों देर शाम को बाइक पर सवार होकर वापस घर के लिए लौटने लगे। तभी जैसे ही उनकी बाइक रुद्रपुर के काशीपुर हाईवे पर बागवाला गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे तक उड़ गए ,वहीं दोनों बाइक सवार उछलकर हाईवे किनारे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए।

युवक युवती की सड़क हादसे मे मौत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल ( udham singh nagar bike accident today news)

जैसे ही घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत 108 पर एंबुलेंस को सूचना दी इसके बाद दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रशासन ने दोनो के शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से मृतको के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top