Connect with us
Uttarakhand: Rudrapur News Today accident with kalam singh danu and his wife
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudrapur News Today)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand News: रोडवेज बस पकड़ने जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा गई जिंदगी..

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand News: रोडवेज बस पकड़ने जा रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा गई जिंदगी..

1 min read

Rudrapur News Today : सड़क पर पैदल चल रहे बुजुर्ग दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बुजुर्ग दंपति की गई जिंदगी...

Rudrapur News Today : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए निकले दंपति को अज्ञात वाहन ने बेरहमी से रौंद दिया जिसके चलते दोनों की जिंदगी चली गई। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग रिटायर्ड प्रिंसिपल अपनी पत्नी को कीमोथेरेपी के लिए दिल्ली ले जा रहे थे लेकिन इस दौरान बीच रास्ते में ही दोनों की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन तीन लोगों की गई जिंदगी…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले के थराली के हरमल के निवासी 67 वर्षीय कलम सिंह दानू अपनी पत्नी हीरा सिंह के साथ अपनी बेटी के घर उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के प्रीत विहार में थे जो सुबह करीब 5:00 बजे प्रीत विहार से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस पकड़ने के लिए निकले थे। तभी इस दौरान रामपुर रोड में यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने दोनों दंपतियों को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब कलम सिंह अपनी पत्नी को कीमो थेरेपी कराने के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस प्रशासन को इस घटना की सूचना दी वहीं दोनों बुजुर्गों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी बुजुर्गों के परिजनों को दे दी है। जानकारी के मुताबिक हादसे मे जान गवाने वाले कलम सिंह अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत थे जबकि मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह पुलिस में थे जो पिछले साल पहले ही इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड हुए हैं। इस घटना के बाद से मृतको के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं पुलिस द्वारा पूरी घटना की जांच पड़ताल जारी है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top