Connect with us
uttarakhand samvida karmchari news

Home / उत्तराखण्ड / uttarakhand samvida karmchari news: उत्तराखंड के सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी जल्द होंगे परमानेंट

उत्तराखण्ड देहरादून

uttarakhand samvida karmchari news: उत्तराखंड के सरकारी विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी जल्द होंगे परमानेंट

1 min read

uttarakhand samvida karmchari news: उत्तराखण्ड कैबिनेट ने दी मंजूरी, अगली बैठक में तय होगी कट ऑफ डेट, संविदा , तदर्थ एवं दैनिक वेतन में कार्यरत हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ…

uttarakhand samvida karmchari news: उत्तराखंड के संविदा कर्मचारियों के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से एक बेहद अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां बीते शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के सभी तदर्थ व संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड में दैनिक वेतन भोगी और संविदा कर्मी जल्द होंगे नियमित…

uttarakhand contract employee regularisation बता दें कि नियमितीकरण के कट ऑफ डेट के फाइनल होने पर कार्मिक विभाग के इस नियमितीकरण के प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक के दौरान तदर्थ व संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई वहीं इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने इस बात पर भी सहमति जताई कि जिन भी तदर्थ व संविदा कर्मचारी को नौकरी करते हुए 10 वर्ष पूरे हो गए है उन सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। बताते चलें कि बैठक में कट ऑफ डेट पर फाइनल सहमति ना बन पाने के चलते प्रस्ताव को अगली कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश कार्मिक विभाग को दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड सरकारी विभागों के संविदा कर्मचारी होंगे नियमित हाईकोर्ट ने दिया फैसला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top