Connect with us
Saroj Dimri national teacher award
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / चमोली के दुर्गम स्कूल की शिक्षिका सरोज डिमरी को मिला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

उत्तराखण्ड चमोली

चमोली के दुर्गम स्कूल की शिक्षिका सरोज डिमरी को मिला अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

1 min read

Saroj Dimri national teacher award: ग्लोबल विश्वविद्यालय सहारनपुर में आयोजित अखिल भारतीय शिक्षक सम्मेलन में चमोली की सरोज डिमरी को मिला अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान, प्रदेश का बढ़ाया मान….

Saroj Dimri national teacher award: गौरतलब हो कि अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान भारत सरकार द्वारा शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदानों के लिए प्रदान किया जाता है ताकि इस सम्मान से शिक्षकों की उत्कृष्टता को एक विशेष पहचान मिल सके। इसी बीच चमोली जिले की शिक्षिका सरोज डिमरी को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है जो पूरे प्रदेश के लिए बेहद गर्व की बात है।
यह भी पढ़ें- बधाई: खटीमा की रितू जोशी हुई भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

teacher Saroj Dimri Karnaprayag chamoli बता दें चमोली जिले के कर्णप्रयाग ब्लॉक के दुर्गम जूनियर हाई स्कूल घतौड़ा की शिक्षिका सरोज डिमरी को ग्लोबल विश्वविद्यालय सहारनपुर में भारतीय शिक्षक सम्मेलन में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्र-छात्राओं को नवाचारी शैक्षणिक कार्यों की उत्कृष्ट जानकारी देने और योग समेत पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से नवाजा गया है। दरअसल इससे पूर्व उन्हें 28 जून 2022 को अनमोल शिक्षक रत्न सम्मान और 7 जून 2024 को श्री देव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया था। सरोज डिमरी नवाचारी शिक्षा के तहत स्कूल में प्रार्थना सभा के बाद पढ़ाई से पहले नृत्य रूप से योग करवाती है जबकि हर शनिवार को पर्यावरण संरक्षण संवर्धन को लेकर कार्यक्रम करवाती हैं।

यह भी पढ़ें- बधाई: टिहरी की राघवी बिष्ट का भारतीय टीम में चयन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगी दमखम

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top