UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार
Uttarakhand school cylinder: सरकारी स्कूल लकड़ियों में पक रहा भोजन, सिलेंडर के लिए भटके शिक्षक
1 min read
Uttarakhand school cylinder : सिलेंडर के लिए प्रधानाध्यापक लगा रहे गैस एजेंसियों की दौड़, सरकारी स्कूल में लकड़ी के चूल्हे पर पक रहा भोजन..
Uttarakhand school cylinder: Food is being cooked on wood in government schools in roorkee haridwar latest news today : उत्तराखंड में गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी शुरू हो चुकी है, इतना ही नहीं बल्कि लोग लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि लोग लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनाना भी शुरू कर चुके हैं। ऐसी ही कुछ खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है ,जहां पर प्राथमिक विद्यालयों और मदरसो में मिड डे मील के लिए गैस सिलेंडर की किल्लत सामने आने लगी है ,जिसके कारण स्कूल के बच्चों के लिए भोजन लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand gas cylinder news: कालाबाजारी का भंडाफोड़, दुकान से 135 कामर्शियल सिलेंडर बरामद
बता दें हरिद्वार जिले के रुड़की ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति उत्पन्न हो गई है। दरअसल क्षेत्र में करीब 106 प्राथमिक विद्यालय और लगभग 20 मदरसे संचालित है, जहां सैकड़ो बच्चों को प्रतिदिन मिड डे मील दिया जाता है। लेकिन इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई जगहों पर भोजन लकड़ी के चूल्हों पर बनाना पड़ रहा है। रुड़की के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई दिनों से गैस सिलेंडर की बुकिंग करने की कोशिश की जा रही है लेकिन फोन पर बुकिंग नहीं हो रही है। मजबूरी में एजेंसी पर जाकर बुकिंग करानी पड रही है जहां पर लंबी लाइन का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि इससे समय काफी बर्बाद हो रहा है और स्कूल के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से कई विद्यालयों में भोजन माताएं लकड़ी के चूल्हे पर मिड डे मील तैयार कर रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश ( haridwar news today)
पुराने तरीके से भोजन बनाने में ज्यादा समय और मेहनत लगती है, साथ ही धुएं के कारण रसोई में काम करना भी मुश्किल हो जाता है। रामपुर चुंगी के पास स्थित एक बड़े मदरसे में आज भी लकड़ी के चूल्हे पर ही मिड डे मील पकाया जा रहा है। विद्यालय से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित न होने के कारण उन्हें मजबूरी में लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय नंबर 12 और 14 में भी भोजन माता लकड़ी के चूल्हे पर मिड डे मील बना रही है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का कितना जल्दी समाधान करती है। बताते चले जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं ,कि यदि मिड डे मील के लिए गैस सिलेंडर की कमी हो तो तुरंत ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें। यदि कहीं पर लकड़ी के चूल्हे पर भोजन बनवाया जा रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान किया जायेगा।
