Connect with us
Uttarakhand school exam date 2026: time table start from 12 feb end 25 march
सांकेतिक फोटो Uttarakhand school exam date

Home / Uttarakhand News / Uttarakhand school exam date: उत्तराखण्ड गृह परीक्षा 12 फरवरी से 42 दिन चलेंगे पेपर

Uttarakhand News नैनीताल

Uttarakhand school exam date: उत्तराखण्ड गृह परीक्षा 12 फरवरी से 42 दिन चलेंगे पेपर

1 min read

Uttarakhand school exam date 2026: time table start from 12 feb end 25 march: बोर्ड परीक्षाओं के बीच उलझे गृह परीक्षा के दिन, 42 दिनों तक खिंच गई छात्रों की तैयारी, परीक्षा कार्यक्रम जारी

Uttarakhand school exam date 2026: time table start from 12 feb end 25 march: उत्तराखण्ड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वार्षिक गृह परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है, लेकिन यह राहत के बजाय नई उलझन लेकर आया है। परीक्षा भले ही कुल आठ दिन की हो, मगर बोर्ड परीक्षाओं के कारण इसका असर 42 दिनों तक छात्रों की पढ़ाई और मानसिक तैयारी पर पड़ेगा।

आपको बता दें कि बीते रोज माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा कक्षा छह से नौवीं और 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण की परीक्षाएं 12 से 17 फरवरी के बीच संपन्न होंगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षाओं के कारण लंबा अंतराल रहेगा और शेष गृह परीक्षाएं 23 से 25 मार्च के बीच कराई जाएंगी।
Uttarakhand school exam date: उत्तराखण्ड गृह परीक्षा 12 फरवरी से 42 दिन चलेंगे पेपर

इस बीच छात्रों को लंबे समय तक परीक्षा मोड में रहना होगा, जिससे न सिर्फ पढ़ाई की निरंतरता प्रभावित होगी, बल्कि मानसिक दबाव भी बढ़ेगा। अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता यह है कि तैयारी की यह खिंची हुई अवधि बच्चों की एकाग्रता को कमजोर कर सकती है। निदेशक डॉ. सती ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि जनपद स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा। यानी स्कूलों और छात्रों को इसी तय ढांचे में व्यवस्थाएं करनी होंगी।
Uttarakhand school exam date: उत्तराखण्ड गृह परीक्षा 12 फरवरी से 42 दिन चलेंगे पेपर

31 मार्च तक हर हाल में जारी करने होंगे परिणाम

शिक्षा विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी स्कूलों को 31 मार्च तक वार्षिक गृह परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने होंगे। जिन जिलों में किसी कारणवश अवकाश की स्थिति बनती है, वहां 30 मार्च को ही रिजल्ट जारी करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की समय पर शुरुआत सुनिश्चित करना है।

बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू, लिखित परीक्षा फरवरी से

इसी बीच उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो चुकी हैं, जो 15 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड ने लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम पहले ही छह जनवरी को जारी कर दिया था, जिसके अनुसार थ्योरी लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित होंगी। आपको बता दें कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 156 केंद्र संवेदनशील और छह केंद्र अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं, जहां विशेष निगरानी के इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand board exam 2026: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा तिथि घोषित date sheet time table

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand News

To Top