Connect with us
Dehradun breaking news today: dehradun rojgar Mela job fair 2026 held on May 26.
सांकेतिक फोटो Dehradun breaking news today rojgar Mela 2026

Home / Uttarakhand News / Dehradun rojgar Mela job fair 2026: देहरादून में 26 म‌ई को लगेगा रोजगार मेला

Uttarakhand News देहरादून

Dehradun rojgar Mela job fair 2026: देहरादून में 26 म‌ई को लगेगा रोजगार मेला

1 min read

Uttarakhand rojgar Mela 2026 dehradun job fair dehradun rojgar Mela uttarakhand rojgar samachar युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 26 मई को लगेगा रोजगार मेला, 92 पदों पर होगी भर्ती

Dehradun breaking news today: dehradun rojgar Mela job fair 2026 held on May 26 uttarakhand news live उत्तराखण्ड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। देहरादून स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 26 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला कान्वेंट रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले के जरिए तकनीकी, मेडिकल, मैनेजमेंट और सर्विस सेक्टर से जुड़े युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। विभाग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएगी।

आज से शुरू हुआ प्री-रजिस्ट्रेशन (dehradun Job Fair Registration dehradun breaking news today)

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मई से शुरू कर दी गई है। सेवायोजन विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि मेले के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, उनकी फोटोकॉपी, सेवायोजन पंजीयन कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ अनिवार्य रूप से लाना होगा।

कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा (Private Company Recruitment dehradun rojgar Mela 2026)

रोजगार मेले में टीम लीज, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड और कैंप (108) जैसी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से इंजीनियर, वायरमैन, सेल्स एंड सर्विस, मैनेजमेंट ट्रेनी, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ईएमटी, पायलट और डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।विभाग के अनुसार कुल 92 रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। हालांकि जरूरत के अनुसार कंपनियों और पदों की संख्या में बदलाव भी संभव है।

इन योग्यताओं वाले युवा कर सकेंगे आवेदन (Employment Opportunity uttarakhand rojgar Mela job fair 2026)

भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीबीए, एमबीए, डी-फार्मा, बी-फार्मा, एएनएम और जीएनएम पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। वेतनमान भी पद के अनुसार तय किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को 13,550 रुपये से लेकर 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। इससे युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं में उत्साह (uttarakhand rojgar samachar dehradun breaking job fair rojgar Mela Career News)

रोजगार मेले की सूचना सामने आने के बाद युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। लंबे समय से नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि यह मेला उनके लिए रोजगार का नया रास्ता खोल सकता है। सेवायोजन विभाग का कहना है कि ऐसे आयोजन युवाओं को निजी क्षेत्र से जोड़ने और बेरोजगारी कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather heatwave: उत्तराखण्ड आसमां उगल रहा आग अब पारा पहुंचेगा 40 पार

👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Uttarakhand News

To Top