Uttarakhand News देहरादून
Dehradun school timing change: ठंड के चलते देहरादून में बदल गया स्कूलों के खुलने का समय
1 min read
dehradun school timing change: due to cold fog schools open after 8:30 uttarakhand latest news today शीतलहर के कहर से बदला स्कूलों का समय, देहरादून में 31 जनवरी तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही लगेंगी कक्षाएं
dehradun school timing change: due to cold fog schools open after 8:30 uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में ठंड का कहर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर, पाले और कोहरे ने जनजीवन को खासा प्रभावित कर दिया है। देहरादून समेत कई जिलों में सुबह के समय ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए स्कूली बच्चों और नौनिहालों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जी हां… देहरादून जिले में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अब आगामी 31 जनवरी तक सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
देहरादून जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में जनपद के अधिकांश इलाकों में प्रातःकाल पाला पड़ने और उथले कोहरे के बने रहने की संभावना है। ऐसे हालात में छोटे बच्चों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा न्यूनीकरण और शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से बड़ा निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया गया है कि जनपद के कक्षा 12 तक के सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी स्कूलों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 31 जनवरी 2026 तक सुबह 8:30 बजे के बाद ही संचालित किए जाएंगे।

आपको बता दें कि उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी 16 जनवरी तक राज्य के मैदानी जिलों ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही देहरादून, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है, इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद भी उत्तराखंड मौसम विभाग द्वारा जताई गई है ।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather today: घने कोहरे का यलो अलर्ट बर्फबारी की भी आंशका
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
