Connect with us
Uttarakhand snowfall today Rain on Basant Panchami, mussoorie Chakrata Uttarkashi snow fall 2026 breaking news
Image : social media ( Uttarakhand snowfall today)

Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand snowfall today: बसंत पंचमी पर हुई बारिश बर्फबारी से ढकी उत्तराखंड की वादियां

UTTARAKHAND WEATHER देहरादून

Uttarakhand snowfall today: बसंत पंचमी पर हुई बारिश बर्फबारी से ढकी उत्तराखंड की वादियां

1 min read

Uttarakhand snowfall today  : प्रदेश में बारिश बर्फबारी का इंतजार खत्म, मसूरी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी , अन्य जगहों पर भी बदला मौसम..

Uttarakhand snowfall today Rain on Basant Panchami, mussoorie Chakrata Uttarkashi snow fall 2026 breaking news  : उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार आज शुक्रवार को खत्म हो गया है। क्योंकि आज वसंत पंचमी के दिन प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते तड़के से ही प्रदेश में ठंडी हवाएं और कहीं-कहीं बारिश तथा बर्फबारी देखने को मिल रही है जिसका लुफ्त पर्यटक उठाने लगे हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand snowfall 2026: उत्तराखंड में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, आगे भी अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राज्य के अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों मे बारिश व बर्फबारी का अंदेशा जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसी बीच आज शुक्रवार को मौसम विभाग का अनुमान सटीक साबित हुआ है जिसके कारण रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ चमोली जिले के बद्रीनाथ और हेमकुंड समेत उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री ,यमुनोत्री, हर्षिल और खरसाली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इतना ही नहीं बल्कि राजधानी देहरादून के मसूरी के लालटिब्बा में भी सर्दियों का पहला स्नोफॉल शुरू हो चुका है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं।

चकराता मे बर्फबारी शुरू ( Uttarakhand snowfall news)

माल रोड तक बर्फबारी देखने को मिल रही है जबकि कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने लगी है। मानसून की विदाई के 4 महीने बाद मसूरी में बूंदाबांदी और हिमपात हुआ है जबकि चकराता क्षेत्र की ऊंचाई वाली पहाड़ियों लोखंडी, आसमाड़, खड़म्बा, देवबन, मशक, कोटी कंसार और मुंडोई सहित अन्य इलाकों धनोल्टी, सुरकंडा देवी, कानाताल, सेम मुखेम, गंगी, गेंवाली, प्रतापनगर सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू। बर्फबारी के बाद सैलानी प्रकृति के सौंदर्य का नजदीक से दीदार करने पहुंच रहे हैं। लंबे समय से मौसम की बेरुखी की मार झेल रहे किसान और होटल कारोबारी परेशान थे लेकिन पंचमी की सुबह की हल्की बारिश से शुरुआत और चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर आसमान से बर्फ गिरते ही सैलानी खुशी से झूम उठे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND WEATHER

To Top