Connect with us
Kumaoni Singer Deepa Nagarkoti UFMA Award uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / गायिका दीपा नगरकोटी UFMA द्वारा मोतीमा गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित

उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत

गायिका दीपा नगरकोटी UFMA द्वारा मोतीमा गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित

1 min read

Deepa Nagarkoti UFMA Award: गायिका दीपा नगरकोटी को मिलेगा वर्ष 2023 के सर्वश्रेष्ठ पहाड़ी गायिका का अवार्ड, मोतिमा गीत ने मचाई थी धूम, उसी का मिला इनाम…

Deepa Nagarkoti UFMA Award
अपनी सुमधुर आवाज में मोतिमा जैसा खूबसूरत गीत देकर पहाड़ के लोगों को थिरकने को मजबूर करने वाली गायिका दीपा नगरकोटी ने कई गीत उत्तराखंड संगीत जगत को दिए हैं। इस वक्त गायिका दीपा नगरकोटी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… गायिका दीपा नगरकोटी को महाकौथिग संस्था द्वारा उत्तराखण्ड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित किया गया है। संस्था की संस्थापक कल्पना चौहान, मुख्य संयोजक राजेन्द्र चौहान एवं कार्यक्रम समन्वयक विकास शाह द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित एक पत्र में गायिका दीपा नगरकोटी को इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें यह सम्मान मोतिमा गीत के लिए दिया जा रहा है।
Kumaoni Singer Deepa Nagarkoti UFMA Award Motima uttarakhand

यह भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत कुमाऊंनी झोड़ा चांचरी गीत रिलीज होते ही 3 लाख व्यूज पार

Deepa Nagarkoti Motima Song
महाकौथिग संस्था द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस वर्ष पांच दिवसीय महाकौथिग मेले का आयोजन नोएडा में 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। बताया गया है कि इस वर्ष महाकौथिग मेले में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, उत्तरकाशी के विधिवत स्वरुप को मंच में सुशोभित किया जाएगा। इस मेले के दूसरे दिन 22 दिसंबर को उत्तराखण्ड के कलाकारों को तीसरा उत्तराखण्ड फोक म्यूजिक अवार्ड (उफमा) विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। जिनमें सर्वश्रेष्ठ गायक, सर्वश्रेष्ठ गायिका, सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ गीत, सर्वश्रेष्ठ छायाकार, सर्वश्रेष्ठ गीत (रिमेक) एवं लीजेंडरी अवार्ड जैसी श्रेणियां सम्मिलित हैं। बता दें कि इस अवार्ड के लिए संस्था द्वारा गायिका दीपा नगरकोटी को मोतिमा गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका की श्रेणी में नामांकित किया गया है। आपको बता दें गायिका दीपा नगरकोटी के इस सुपरहिट गीत ने धूम मचाई थी। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 1 करोड़ से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें- दीपा नगरकोटी और दर्शन फर्स्वाण का गीत रिलीज होते ही छा गया, 1 दिन में लाखों व्यूज पार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top