UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Sitarganj bike accident ITBP: सितारगंज बाइक हादसे में जवान की गई जिंदगी पिता गंभीर
1 min read
sitarganj bike Accident ITBP : आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे मे गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
sitarganj bike Accident ITBP: soldier triloki kumar died posted in leh Ladakh khatima road uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड मे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते आए दिन लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है ,जहां पर बाइक सवार आईटीबीपी के जवान की सड़क हादसे में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Almora car Accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी कार चालक की गई जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के सितारगंज कैलाशपुरी के निवासी 32 वर्षीय त्रिलोकी कुमार बीते शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर खटीमा के चंदेली से अपने पिता के साथ वापस घर लौट रहे थे। तभी जैसे ही उनकी बाइक सितारगंज के बघौरी के पास पहुँची तो खनन के डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि त्रिलोकी की इसमे मौके पर ही जिंदगी चली गई। जबकि त्रिलोकी के पिता ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन फानन में उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।
छुट्टियों पर घर आए जवान की गई जिंदगी ( udham singh nagar bike accident news)
बताते चलें त्रिलोकी कुमार आईटीबीपी के जवान थे जिनकी तैनाती वर्तमान में लेह लद्दाख में थी। इन दिनों त्रिलोकी छुट्टियों में घर आए हुए थे जो हादसे का शिकार हो गए। बताते चले मृतक जवान कि पत्नी व पुत्र – पुत्री का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है।
