UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT अल्मोड़ा
Almora car Accident today: अल्मोड़ा गहरी खाई में गिरी कार चालक की गई जिंदगी
1 min read
almora car Accident today: driver kuber jamnal died jihar road uttarakhand latest news: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौके पर मौत
almora car Accident today: driver kuber jamnal died jihar road uttarakhand latest news: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भयावह सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के अल्मोड़ा जिले से सामने आ रही है जहां भिकियासैंण क्षेत्र में देर रात बासोट–जिहाड़ मोटर मार्ग पर एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के कमेटपानी बासोट निवासी कुबेर सिंह जमनाल बीती शाम अपने वाहन संख्या UK 20 TA 8080 से बासोट से जिहाड़ की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि देर रात करीब 10:30 बजे जैसे ही उनकी कार तत्वाहील होटल के पास पहुंची तो अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकराने के बाद गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भयावह था कि चालक को संभलने का अवसर तक नहीं मिला।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने भिकियासैंण पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। दुर्गम स्थल और खड़ी ढलान के कारण रेस्क्यू अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। कड़ी मशक्कत और ग्रामीणों के सहयोग से टीम ने खाई में उतरकर चालक के शव को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।
रेस्क्यू के दौरान एहतियातन आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान भी चलाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न था। जांच में पुष्टि हुई कि हादसे के समय कार में केवल चालक ही मौजूद थे। इसके बाद शव को सीएचसी भिकियासैंण ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र के लोग इस असामयिक मौत से स्तब्ध हैं।
यह भी पढ़ें- Haridwar news today: हरिद्वार 11वीं के छात्र ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी परिवार का था इकलौता बेटा
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
