Connect with us
Uttarakhand Tendua Leopard Attack on women in Bhimtal Nainital

Home / LEOPARD IN UTTARAKHAND / उत्तराखंड : पहाड़ में घास काटने गई महिला पर खूखांर तेंदुए ने हमला कर किया बुरी तरह घायल

LEOPARD IN UTTARAKHAND उत्तराखण्ड

उत्तराखंड : पहाड़ में घास काटने गई महिला पर खूखांर तेंदुए ने हमला कर किया बुरी तरह घायल

1 min read

घास काटने गई महिला पर तेंदुए (Uttarakhand Tendua) ने हमला कर किया घायल, ग्रामीणों ने तेंदुए (Leopard) पर पत्थरों की बरसात कर बचाई महिला की जान..

राज्य में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब तक खेती के दुश्मन बने ये जंगली जानवर अब ग्रामीणों पर भी हमला करने लगे हैं। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की दर्दनाक की खबरें सुनाई दे रही है। ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहां एक गुलदार (तेंदुए) ने घास काटने गई महिला पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए तेंदुए (Uttarakhand Tendua) के इस हमले से घबराकर महिला की चीख निकल गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए (Leopard) पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। एक साथ इतने ग्रामीणों द्वारा खुद पर हमला होता देख तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया और महिला की जान बच गई। परंतु तेंदुए के इस हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसके नाक मुंह और गले में काफी चोट लगी है। घटना के ग्रामीणों ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, मासूम बच्ची को बनाया निवाला, जंगल मे मिला क्षत-विक्षत शव

हमले के बाद महिला को घसीटकर झाड़ियों में ले जाने की फिराक में था तेंदुआ, ग्रामीणों के समय पर पहुंचने से बची महिला की जान:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के नैनीताल जिले के भीमताल ब्लाक के बेल गांव निवासी ममता मटेला पत्नी हरक सिंह मटेला रोज की तरह रविवार सुबह फतेहपुर के पास घास काटने गई थी। बताया गया है कि इसी बीच करीब आठ बजे के आसपास पहले से घात लगाकर झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने ममता पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ममता की चीख निकल गई। इससे पहले कि ममता कुछ समझ पाती तेंदुआ उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले जाने लगे। इसी बीच ममता की चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तेंदुए पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। एक साथ खुद पर इतने वार होता देख तेंदुआ ममता को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस प्रकार ग्रामीणों ने ममता की जान बचाई गई परंतु हमले में ममता गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की मदद से ममता को सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया जहां उसका अभी भी उपचार चल रहा है। दूसरी ओर घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खुद की जान बचाने को भालू से भिड़ गई पहाड़ की बहादुर बेटी राधा, दराती से किया वार

Continue Reading

More in LEOPARD IN UTTARAKHAND

To Top