Connect with us
Uttarakhand: Two youths of ramnagar who went to bathe in Kosi river died due to being trapped in the vortex

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की भंवर में फसने से हो गई मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की भंवर में फसने से हो गई मौत

1 min read

छः अन्य दोस्तों के साथ हंसी-खुशी घूमने गए थे दोनों युवक, कोसी नदी (Kosi River) में नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा..

राज्य के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां कोसी नदी (Kosi River) में नहाने गए दो युवकों की नदी के भंवर में फंसकर डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से मृतकों के साथ ग‌ए अन्य छः दोस्तों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतक युवकों की उम्र मात्र 18-19 वर्ष बताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दो सगे भाइयों की गंगा नदी में डूबने से मौत पुलिसे ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के पीरुमदारा, रामनगर निवासी करीब आठ युवक अलग अलग बाइकों में सवार हो बेतालघाट तथा कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर ओखलढुंगा क्षेत्र में घूमने गए थे। वहां पहुंचने पर सभी युवक कोसी नदी के किनारे बैठ कर कुछ खाने-पीने लगे। इसी दौरान उनमें से दो युवक महेद्र नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी व सुमित कुमार कोसी नदी में नहाने चले गए और देखते ही देखते नदी की गहराई में डूबने लगे। एकाएक दोनों युवकों के डूबने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ आए दोस्तों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की परंतु वे भी नाकामयाब रहे। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृतकों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फोटो साभार: 24×7

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा : गगास नदी के खरेटी खाव में डूबने से युवक की मौत, विडियो बनाने के चक्कर में चली गई जिंदगी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top