Connect with us
UGC NET RESULT 2026: 5 student of PG Degree college Uttarkashi passed exam in history subject Uttarakhand success story breaking news today
Image : Devbhoomi darshan ( UGC NET RESULT 2026)

Home / UTTARAKASHI / उत्तरकाशी डिग्री कॉलेज 5 छात्रों ने इतिहास विषय में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा UGC NET RESULT 2026

UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS

उत्तरकाशी डिग्री कॉलेज 5 छात्रों ने इतिहास विषय में उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा UGC NET RESULT 2026

1 min read

UGC NET RESULT 2026  : उत्तरकाशी पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग ने रचा कीर्तिमान, 5 छात्रों ने पास की यूजीसी नेट….

UGC NET RESULT 2026: 5 student of PG Degree college Uttarkashi passed exam in history subject Uttarakhand success story breaking news today   : सीमांत जनपद उत्तरकाशी के प्रतिष्ठित राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (RCU PG College) ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण कर न सिर्फ संस्थान बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़े :बधाई: गोल्ड मेडलिस्ट डॉ.विक्रम रावत ने लगातार 15वीं बार उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा UGC Net result 2026

इस उपलब्धि में सबसे खास सफलता नवनीत कुकरेती की रही, जिन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त करते हुए नेट के साथ-साथ जेआरएफ (Junior Research Fellowship) भी क्वालीफाई किया। यह उपलब्धि उनके परिश्रम और प्रतिभा का प्रमाण है।

इनके अलावा विभाग के चार अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। सफल छात्रों में शामिल हैं –

नवनीत कुकरेती (NET + JRF)

विशाखा (NET)

रमनदीप शाह (NET)

अजीत सिंह (NET)

रोबिन सिंह रावत (NET)

इतिहास विभाग की इस ऐतिहासिक सफलता पर विभाग प्रभारी डॉ. रमेश सिंह, प्राध्यापक डॉ. अंजना रावत एवं डॉ. शिवम राज चौहान ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है।

सफल छात्रों ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन, बेहतर शिक्षण पद्धति और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। उनका कहना है कि शिक्षकों के सहयोग के बिना इस कठिन परीक्षा को पास करना संभव नहीं था।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत ने इस सफलता को कॉलेज के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तरकाशी के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे उत्तरकाशी जिले के लिए गौरव की बात है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top