Connect with us
Uttarkashi car accident: Nagpur couple died car falls into ditch in Gangotri highway car Accident news today. Uttarakhand breaking news today
Image : social media ( Uttarkashi car accident)

Home / UTTARAKASHI / Uttarkashi car accident: उत्तरकाशी में भीषण हादसा खाई में गिरी कार पति-पत्नी की गई जिंदगी

UTTARAKASHI UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Uttarkashi car accident: उत्तरकाशी में भीषण हादसा खाई में गिरी कार पति-पत्नी की गई जिंदगी

1 min read

Uttarkashi car accident: गंगोत्री हाईवे पर पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति पत्नी की गई ज़िंदगी

Uttarkashi car accident: Nagpur couple died car falls into ditch in Gangotri highway car Accident news today. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटना का शिकार हुई है। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें दो लोगों की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ हैं वहीं पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़े :Kwarab Road Almora News: अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे क्वारब में फिर बंद इन मार्गों का करें प्रयोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र और उड़ीसा के कुल 5 पर्यटक कार संख्या PB01F1733 में सवार थे। बीते शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे सभी यात्री कार में सवार होकर गंगनानी की ओर से उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे। तभी जैसे ही उनकी कार गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी से दो किमी आगे हेलगुगाड़ रिवर गंगा होटल के पास पहुँची तो अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

कार के उड़े परखच्चे दो लोगों की मौत ( uttarkashi road accident news) Uttarakhand car accident news

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें एक दम्पति की जिंदगी चली गई, जबकि कार सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर एसडीआरएफ की टीम के साथ घटनास्थल पहुंची, जिन्होंने दुर्गम और खड़ी पहाड़ी पर रेस्क्यू अभियान चलाने के दौरान कठिनाइयों का सामना करते हुए रस्सी समेत अन्य उपकरणों के माध्यम से लोगों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है यह हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें कार के परखच्चे तक उड़ गए थे।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: लालकुआं बेंगलुरु और काठगोदाम मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस हुए नियमित जानें किराया

मृतकों की पहचान (uttarkashi breaking news today)

०लक्ष्मी दामोधर रामटेककर (उम्र 67 वर्ष) पत्नी दामोधर हरीराम जी रामटेककर, निवासी- नागपुर, महाराष्ट्र

०दामोधर हरीराम रामटेककर (उम्र 77 वर्ष) निवासी -नागपुर, महाराष्ट्र

Continue Reading

More in UTTARAKASHI

To Top