UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS
Uttarkashi news live today: उत्तरकाशी ठंड से बचने को जलाई अंगीठी दम घुटने से युवक की गई जिंदगी
1 min read
Uttarkashi news live today: कमरे में अंगीठी जलाकर सोये युवक की गई जिंदगी, परिजनों मे मचा कोहराम
Uttarkashi news live today: hotelier mahesh died in harshil valley due to angeethi fire uttarakhand: बर्फबारी व बारिश के दौरान पड़ी ठंड से बचने के लिए लोगों द्वारा अंगीठी जलाकर उसका उपयोग किया जा रहा है। हालांकि यही अंगीठी अब लोगों की जान की दुश्मन भी बनने लगी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही हैं ,जहाँ पर अंगीठी के धुएं से एक युवक की जिंदगी चली गई।
यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के हर्षिल के हीना झाला के एक होटल में कार्यरत 25 वर्षीय महेश बीते मंगलवार की देर रात क्षेत्र में हुई बर्फबारी के कारण कमरे में अंगीठी जलाकर सोया हुआ था। बीते बुधवार की सुबह जब महेश काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो होटल में रुके यात्रियों ने इसकी सूचना तुरंत होटल स्वामी को दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने महेश के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि महेश के कमरे में अंगीठी का धुआं फैला हुआ था जिसके कारण महेश का दम घुट गया ,इतना ही नहीं बल्कि महेश मृत अवस्था में कमरे मे पड़ा मिला।
महेश की मौत पर परिजनों को लगा सदमा ( uttarkashi news today)
महेश की मौत की खबर लोगों ने हर्षिल थाने में दी वहीं मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामे की कार्यवाही की। इसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया ,जहां पर पोस्टमार्टम के बाद मृतक महेश के शव का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों को गहरा सदमा लगा है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
