UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS
Uttarkashi earthquake bhukamp today: भूकंप के झटको से डोली उत्तरकाशी की धरती
1 min read
Uttarkashi earthquake bhukamp today : भूकंप के झटको से डोली धरती घरों से बाहर भागे लोग..
Uttarkashi earthquake bhukamp today felt in yesterday night 26 jan Uttarakhand update : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के आसपास के क्षेत्रों में बीते सोमवार की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके कारण झटके महसूस होते ही लोग दहशत में आकर घरों से बाहर भागते हुए नजर आए। वो तो गनीमत रही की भूकंप के झटके हल्के थे जिसके कारण जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसी माह 13 जनवरी को बागेश्वर में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई थी।
यह भी पढ़े :Bageshwar bhukamp earthquake today: बागेश्वर में भूकंप के झटको से डोली धरती
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 10:05 बजे उत्तरकाशी जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बताते चले यह झटके लोगों को उस समय महसूस हुए जब वह घर मे सोने की तैयारी कर रहे थे। भूकंप के झटको के कारण दहशत मे आए लोग जान बचाते हुए रात के अंधेरे मे घरों से बाहर भागे। भूकंप की तीव्रता बहुत ही कम होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं हुई है।
चिन्यालीसौड़ समेत अन्य जगह पर भी भूकंप के झटके नहीं हुए महसूस ( uttarkashi earthquake news today)
भूकम्प की जानकारी जुटाने पर पता चला कि तहसील चिन्यालीसौड़,डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट क्षेत्र में लोगो को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए है। बताते चले 1991 में उत्तरकाशी में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। इस विनाशकारी भूकंप ने लोगों को कुछ इस तरह के जख्म दिए है, कि अभी तक लोग उन जख्मो से उभर नही पाए है। जिसकी वजह से वो हल्के भूकंप के झटके आने पर ही डर के साये मे आ जाते है।
