UTTARAKASHI UTTARAKHAND NEWS
Purola Uttarkashi news today: उत्तरकाशी आजादी के 79 साल बाद ढाटमीर गांव पहुंची बस
1 min read
Purola Uttarkashi news today: आजादी के 79 वर्ष बाद गांव में पहुंची बस, लोगो मे खुशी की लहर, शहर जाने के लिए नहीं करना पड़ेगा 32 किलोमीटर का पैदल सफर
Purola Uttarkashi news today after 79 years bus reached first time dhatmeer village Uttarakhand breaking update: उत्तराखंड में ऐसे कई सारे जिले मौजूद हैं, जहां के पहाड़ी इलाकों में अभी तक ना तो गांव में सड़के पहुंची है और ना ही वहाँ पर वाहनों की उचित सुविधा है। जिसके कारण लोगों को कई किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करना पड़ता है। ऐसी ही कुछ खबर उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है, जहां पर आजादी के 79 वर्षों के बाद पहली बार गांव में बस पहुंची है।
यह भी पढ़े :Uttarkashi ration card EKYC: उत्तरकाशी में 1 हजार राशन कार्ड निरस्त Uttarakhand news
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला मोरी विकासखंड के बडासु पट्टी के अंतर्गत तालुका, गंगाड़ पवाणी, ढाटमीर और ओसला गांव हरकीदून घाटी के लिए बीते शनिवार का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। दरअसल इस गांव में 653 परिवारों की करीब 8000 की आबादी रहती है जहां पर सांकरी से आगे 8 किलोमीटर तक की तालुका तक गोविंद पशु विहार वन मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए था। जिसके कारण हरकीदून घाटी के चारों गांव (ओसला, गंगाड़ एवं पवाणी और ढाटमीर) तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को लगभग 32 किमी पैदल सफर करना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आजादी के 79 वर्षों के बाद पहली बार ढाटमीर गांव तक बस पहुंची है।
79 साल बाद बस पहुँची गांव ( uttarkashi news today)
बताते चले ग्रामीणों की कई वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए 5 साल पहले सांकरी से आगे गांव को सड़क तक जोड़ने का कार्य किया गया वहीं पीएमजीएसवाई के अंतर्गत करीब 12 करोड़ की लागत से 16 किलोमीटर सड़क निर्माण किया गया। गंगाड़, ओसला गांव तक पुल का निर्माण छोड़कर कटिंग कार्य होने को है। नए साल में पहली बार 22 सीटर बस गांव पहुंची तो इस दिन का लोगों ने बेहद उत्साह मनाया। लोगों का कहना है कि सड़क पहुंचने से अब शिक्षा स्वास्थ्य पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खुलेंगे। बताया जा रहा है कि सड़क की कटिंग मानक के अनुरूप नहीं है तथा 42 सीटर बस का ट्रायल होना था। 22 सीटर बस ही ट्रायल को ढाटमीर पहुंची।
