Connect with us
Uttarakhand: Uttarakashi Earthquake News Today reactor scales 3.1 uttarakashi earthquake today devbhoomidarshan news portal

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: फिर से आया भूकंप भय के मारे घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake Today

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: फिर से आया भूकंप भय के मारे घरों से बाहर निकले लोग Uttarakhand Earthquake Today

1 min read

Uttarakashi Earthquake Today: उत्तरकाशी में आधी रात को महसूस किए गए भूकंप के झटके

उत्तराखंड में बीते कुछ महीनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं आज बुधवार सुबह भी लगभग 2.19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल पड़े। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। गनीमत रही कि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।(Uttarakashi Earthquake Today)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नेपाल से लेकर उत्तराखंड तक एक बार फिर से धरती कांप उठी। नेपाल में एक घंटे के भीतर ही जहां दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहीं उत्तरकाशी में बुधवार तड़के 2.19 बजे भूकंप आया। उत्‍तराखंड का उत्‍तरकाशी जिला भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। 1991 में उत्‍तरकाशी में भूकंप ने तबाही मचाई थी। जिसमें 700 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top