Connect with us
uttarakhand home guard salary increased due to DA approved

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी डीए हुआ मंजूर बढ़ेगा मानदेय

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी डीए हुआ मंजूर बढ़ेगा मानदेय

1 min read

Uttarakhand Home Guard Salary: उत्तराखंड होमगार्ड्स जवानों को अब राज्य कर्मियों के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

राज्य के होमगार्ड जवानों के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जी हां होमगार्ड्स जवानों को अब राज्य कर्मियों के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा। बता दें कि इस महंगाई भत्ते का लाभ राज्य के 6415 होमगार्ड जवानों को मिलेगा। बताते चलें कि महंगाई भत्ता 25 अप्रैल 2017 से मंजूर किया गया था इस कारण होमगार्ड कर्मियों को 25 अप्रैल से अभी तक की राशि का भुगतान एरियर के रूप में किया जाएगा।सुप्रीम कोर्ट द्वारा वर्ष 2019 में होमगार्ड कर्मियों के न्यूनतम मानदेय के साथ ही महंगाई भत्ते का लाभ देने के आदेश भी दिए गए थे ।(uttarakhand home guard salary)

यह भी पढ़िए:Good News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थियों को अब CBSE बोर्ड की तर्ज पर मिलेंगे अंक
सुप्रीम कोर्ट
के आदेश के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा होमगार्डो का न्यूनतम मानदेय तो बढ़ाकर प्रतिदिन छह सौ रुपए तय कर दिया गया लेकिन उन्हें महंगाई भत्ते के लाभ से वंचित रखा गया। होमगार्डो द्वारा इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई जिसके पश्चात सरकार द्वारा होमगार्डो को  25 अप्रैल 2017 से महंगाई भत्ता दिए जाने का निर्णय लिया गया।अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गये है। साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि होमगार्डो द्वारा सिर्फ यातायात, यात्रा सीजन, आपदा एवं कानून व्यवस्था संबंधी ड्यूटी ही की जाएगी। इसके अलावा सेवा दे रहे होमगार्डो को हटा दिया जाएगा तथा नए होमगार्डो की नियुक्ति के लिए एडीजी स्तर से स्वीकृति लेनी अनिवार्य होगी।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: फुटबॉलर हेमराज के पढ़ाई और ट्रेनिंग का सारा खर्च उठाएगी एमिनिटी अकादमी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top