UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather News: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार 6 जिलों में बारिश का भारी अलर्ट
1 min read
|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert| Mausam khabar Samachar| उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
|Uttarakhand weather News Hindi IMD Rain alert| Mausam khabar Samachar| उत्तराखंड में मानसून अब लगातार पूरी तरह सक्रिय होता नजर आ रहा है। बीते सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से बादलों का डेरा रहा और अलग-अलग स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण तापमान सामान्य बना रहा और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम के समय मौसम साफ होने के बाद तेज धूप निकलने से नमी बढ़ गई, जिससे लोगों को फिर उमस का सामना करना पड़ा। आज मंगलवार भी सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड में उप प्रधान और ग्राम पंचायत के रिक्त पदों पर चुनाव का ऐलान, 15 जुलाई को मतदान
इन छः जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Uttarakhand Heavy Rain Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
प्रदेशभर में बारिश और गरज के साथ बौछारों के आसार (Uttarakhand Weather Forecast)
पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। सोमवार को भी पहाड़ी इलाकों में दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, जबकि कई जगहों पर तेज बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
आकाशीय बिजली और तेज वर्षा को लेकर भी चेतावनी (Uttarakhand Lightning Alert)
मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर की आशंका जताई है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।
अगले तीन दिन भी मौसम रहेगा खराब (Monsoon Update)
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश की विभिन्न जिलों में मौसम बेहद खराब रहेगा। विभाग ने विभिन्न तिथियों के लिए अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
7 जुलाई: देहरादून, पौड़ी, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।
8 जुलाई: उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई।
9 जुलाई: पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: ऋषिकेश में दिल दहला देने वाली वारदात शराब पीने से टोका तो बेटे ने मां को मारी गोली
सतर्क रहने की सलाह (Weather Advisory)
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के आसपास सावधानी बरतने और मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। लगातार सक्रिय हो रहे मानसून को देखते हुए प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
