Connect with us
Uttarakhand weather news IMD Rain and snowfall alert
Image : social media ( Uttarakhand weather news IMD)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का भारी अलर्ट जारी रहें सावधान

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का भारी अलर्ट जारी रहें सावधान

1 min read

Uttarakhand weather news IMD  : उत्तराखंड में बारिश बर्फबारी का भारी अलर्ट जारी

Uttarakhand weather news IMD Rain and snowfall alert  : उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आंधी तूफान बारिश और बर्फबारी का भारी अलर्ट हो गया है। उत्तराखंड में जहां आज शुक्रवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत पिथौरागढ़ चमोली रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के उच्च क्षेत्र में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है वहीं निचले इलाकों में बारिश और आंधी तूफान देखने को मिला है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड, निकले गर्म कपड़े

21 मार्च को भी तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में ठंडक बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने 23 मार्च को एक बार फिर मौसम पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश और बर्फबारी का दौर दोबारा शुरू हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा से पहले मौसम अपडेट लेने और खुले स्थानों में बिजली गिरने से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा 21 मार्च को शाम 5:00 तक उत्तराखंड की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हिमस्खलन की संभावना व्यक्ति की गई है। इस बीच जनपद उत्तरकाशी चमोली और पिथौरागढ़ को डेंजर लेवल 3 में रखा गया है जबकि रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल एक में रखा गया है। ऐसी स्थिति में आम जनमानस से विशेष सावधानी रखने की अपील की गई है।

उत्तराखंड में मोबाइल पर आया आपदा प्रबंधन विभाग का इमरजेंसी अलर्ट (emergency alert weather)

आज शुक्रवार दोपहर उत्तराखंड के हजारों लोगों के मोबाइल फोन अचानक एक तेज इमरजेंसी बीप के साथ बज उठे। स्क्रीन पर “Extremely Severe Alert” का मैसेज फ्लैश हुआ, जिसने देहरादून से लेकर पहाड़ तक हड़कंप मचा दिया। अगर आपके फोन पर यह मैसेज आया है, तो घबराएं नहीं। यह आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ‘Emergency Alert System’ के परीक्षण का एक हिस्सा है। सरकार यह परख रही है कि किसी वास्तविक आपदा (जैसे बाढ़ या भूकंप) के समय कम से कम समय में लाखों लोगों तक चेतावनी कैसे पहुँचाई जाए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top