UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand weather today: उत्तराखंड में मौसम, बारिश बर्फबारी से बढ़ी ठंड, निकले गर्म कपड़े
1 min read
Uttarakhand weather today : उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी, बद्रीनाथ धाम समेत अन्य धामों में बर्फबारी, जानें आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather today: rain snowfall update mausam forecast live March 2026 DevBhoomi darshan latest news : उत्तराखंड के मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसके चलते आज शुक्रवार की सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। बताते चले आज शुक्रवार को बद्रीनाथ केदारनाथ , गंगोत्री ,यमुनोत्री, हेमकुंड साहिब ,औली, गौरसो समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है जो बीते गुरुवार को भी जारी रही।
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather: उत्तराखण्ड में बदला मौसम बूंदाबांदी शुरू अंधड़ ओलावृष्टि का अलर्ट
बताते चले मार्च के दूसरे सप्ताह में बारिश और बर्फबारी के कारण एक बार फिर से ठंड लौट आई है, जिसके कारण लोगों के गर्म कपड़े फिर से निकलने लगे हैं। इस बारिश का होना खेती के लिए लाभदायक माना जा रहा है जिससे काश्तकारों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ के मुनस्यारी मे बेटूलीधार कालामुनि नया बस्ती तक बर्फबारी देखने को मिली।
मौसम विभाग की माने तो 21 , 22 मार्च को उत्तरकाशी ,रुद्रप्रयाग चमोली ,बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ( 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि देहरादून, टिहरी, नैनीताल जिले के कुछ कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।
आगामी 23 मार्च को उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा का अंदेशा जताया गया है ,वहीं 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।
इसके अलावा 24 और 25 मार्च को भी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर पिथौरागढ़ जिले के कुछ-कुछ इलाकों में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
