Connect with us
garhwali song jeans top wali by mamta panwar and harshit joshi

Home / उत्तराखण्ड / ममता पवांर और हर्षित जोशी की गायिकी लाई है खूबसूरत पहाड़ी गीत, जो दिल दिल छू जाए

उत्तराखण्ड सिनेमा जगत

ममता पवांर और हर्षित जोशी की गायिकी लाई है खूबसूरत पहाड़ी गीत, जो दिल दिल छू जाए

1 min read

ममता पंवार(Mamta Panwar) और हर्षित जोशी की जुगलबंदी में आया नया गढ़वाली गीत(Garhwali Song) “जींस टॉप वाली”

अगर उत्तराखंड संगीत जगत में युवा कलाकारों की बात करे तो उसमें काफी तेजी से उभरती युवागायिका ममता पंवार (Mamta Panwar) भी अपना एक विशेष नाम रखती है , जिन्होंने होटल की नौकरी जैसे क‌ई सुपरहिट गीतों को अपनी मधुर आवाज में पिरोया है। बताते चले की ममता पंवार संगीत प्रेमियों के लिए एक बार फिर अपना एक नया गीत(Garhwali Song) “जींस टॉप वाली” लेकर आई है। हार्दिक फिल्मस इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुए इस विडियो गीत को ममता के साथ युवा गायक हर्षित जोशी ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गीत को दोनों ही युवा कलाकरो की जुगलबंदी से बेहद खूबसूरत बनाया गया है। वही गीत के लिरिक्स भागचंद्र सावन ने तैयार किए हैं। लोकगायिका ममता के अन्य गीतों की तरह ही इस गीत को भी दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है। जींस टॉप वाली गीत में बेहद खूबसूरत अभिनय किया है, जस पंवार और पूजा भंडारी ने। वही गीत में चार चाँद लगाए है चोपता की हसीन वादियों ने जहाँ गीत को फिल्माया गया है। देवभूमि दर्शन से बात चित में गायिका ममता पंवार कहती हैं, की कुछ दिन बाद उनका जागर संबंधित एक और गीत आने वाला है , जिसमे उत्तराखंड में शिव यात्रा की झलक देखने को मिलेगी।


यह भी देखेगीत हुआ रिलीज :केसर पवार और ममता पवार की जोड़ी लाई है बेहद खूबसूरत गीत “होटल की नौकरी”

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top