उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड की जानवी तिवारी हुई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु के लिए चयनित
1 min read
Janvi Tiwari Nainital: नैनीताल के बेतालघाट की जानवी तिवारी का इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु में पीएचडी के लिए हुआ
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। सरकारी, गैर सरकारी किसी भी क्षेत्र में यहां की बेटियां राज्य तथा परिवार को गौरवान्वित करने का मौका नहीं छोड़ती। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के बेतालघाट की रहने वाली तथा डीएसबी परिसर के पूर्व छात्रा जानवी तिवारी की।जिसका चयन पीएचडी के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु के लिए चयन हुआ है।जानवी की इस सफलता से परिवार मे खुशी का माहौल है।(Janvi Tiwari Nainital)
यह भी पढ़िए:ICSE 10th Result 2022: उत्तराखंड की तन्वी शर्मा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान
जानवी के पिता भुवन चंद्र तिवारी शिक्षक तथा माता सीमा तिवारी ग्रहणी है ।बता दें कि जानवी ने बीएससी तक की पढ़ाई कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल तथा एमएससी एंटोमोलॉजी पंतनगर विश्वविद्यालय से पूर्ण की है । इसके पश्चात् आईसीएआर नेट गेट में दो बार सफलता हासिल करने के बाद उनका चयन पीएचडी के लिए आईआईएससी बंगलुरु पी एच डी इन साइंसेज इकोलॉजिकल ग्रुप मे हुआ है।बताते चलें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरु भारत में प्रथम रैंक मे आता है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
